Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / बंदोरी में बज रहे डीजे को लेकर दो समुदायों में तनाव, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

बंदोरी में बज रहे डीजे को लेकर दो समुदायों में तनाव, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] राजलदेसर थाना क्षेत्र के बंदोरी में रविवार रात एक शादी की बारात में बज रहे डीजे को लेकर दो समुदायों में तनाव उत्पन्न हो गया। घटना रात करीब सवा नौ बजे की है। रतनगढ़ डीएसपी अनिल कुमार के अनुसार, वार्ड 28 निवासी मोतीलाल खटीक के भतीजे की शादी की बारात धोबियों की मस्जिद के पास से गुजर रही थी। पौने दस बजे मस्जिद के पास डीजे बजने पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।पुलिस ने इस मामले में करीब डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी तक तीन लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। होली त्योहार को देखते हुए क्षेत्र में तनाव की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों में आबिद, खालिद रहीश, वसीम, समीर, नूर मोहम्मद, सोयल, शोयब, रिजवान, रईस, आदिल धोबी, मुस्लिम, कैफ, सीमो, जाविद, सरूफ और तालीब सहित अन्य लोग शामिल हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur