Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / थानेदार ने मैश कर्मचारी की बेटी की शादी में भरा मायरा

,

थानेदार ने मैश कर्मचारी की बेटी की शादी में भरा मायरा

राजलदेसर, [सुभाष प्रजापत ] पुलिस थाने में 30 वर्षों से मैस में खाना बना रहे किशन सिंह राजलदेसर निवासी वार्ड नंबर 12 की लड़की की शादी में लड़की के भाई एवं किशन सिंह की धर्मपत्नी के भाई नहीं होने के कारण राजलदेसर पुलिस थाना के थाना प्रभारी कमलेश सैनी ने भाई बनकर मायरा की रसम निभाई। इस अवसर पर पुलिस थाना के पूरे स्टाफ के सदस्यों ने 51000 रुपए नगद दिए। इसके अलावा अन्य नगद राशि एवं कपड़े साथ ही पूरे स्टाफ ने चुनरी ओढ़ाकर मायरा की परम्परा निभाई। जिसके चलते पूरे कस्बे में चर्चा का विषय रहा और इस कार्य की प्रशंसा की गई। इस अवसर पर करणी सेवा के जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़, युवा विकास समिति के अध्यक्ष रतनलाल बारूपाल भी उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur