Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / वीरेंद्र न्यांगली पर फायरिंग करके फरार हुए आरोपी को किया गिरफ्तार

वीरेंद्र न्यांगली पर फायरिंग करके फरार हुए आरोपी को किया गिरफ्तार

राजगढ़, [सुभाष प्रजापत ] पुलिस ने 10 साल से फरार स्थाई वारंटी को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटी हरियाणा के गांवड (हिसार) का निवासी रमेश पुत्र धर्मा जाट है जो 2007 में वीरेंद्र न्यांगली पर फायरिंग करके फरार हो गया था।जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया हुआ है। इसके अंतर्गत फरार और स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किए जाने के साथ-साथ आदतन अपराधियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। राजगढ़ के पुलिस अधीक्षक एवं प्रशिक्षु आईपीएस निश्चल प्रसाद के नेतृत्व में गठित टीम ने स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ 31 जुलाई 2007 को भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 427, 3/25 आर्म्स एक्ट आदि के खिलाफ मामला दर्ज है।पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शातिर अपराधी है जो जोधपुर में पिछले 10 साल से साधु के वेश में छुपकर रह रहा था। पुलिस को सूचना मिलने पर राजगढ़ थाने की टीम ने जाकर वहां पता किया और सरदारपुरा थाना क्षेत्र में इसे गिरफ्तार कर राजगढ़ ले आई। उसको न्यायालय में पेश किया गया और न्यायालय जेल में भिजवा दिया है। इससे गिरफ्तारी में राजगढ़ थाने के सिपाही महेंद्र सिंह हैं और सिपाही अजय कुमार की विशेष भूमिका रही।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur