सरदार शहर, [जगदीश लाटा ] शुक्रवार को यहां दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। आंधी और मेघ गर्जना के साथ अपराह्न को हुई थोड़ी सी बरसात से ही नगरपालिका के दावों की पोल खुल गई । शहर में दोपहर तक धूप व उमस बरकरार रही उसके बाद बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। तथा अपराह्न को बरसात शुरू हो गई। इससे शिव मार्केट, सब्जी मंडी आदि स्थानों पर पानी भर गया। पानी भर जाने से दुकानदारों का काम ठप्प हो गया और राहगीरों को भी आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ी। इससे लोगों ने आक्रोश प्रकट किया। व्यापारियों ने बताया कि हर बार यही हालत रहती है। जरा सी बारिश में जगह जगह पानी भर जाने से काफी परेशानी होती है एक ओर जहां नगर पालिका बड़े-बड़े दावे करती है वही बाजारों का ये हाल प्रशासन की पोल खोलता नजर आता है। मानसून अभी दूर है लेकिन सफाई व्यवस्था की जमीनी स्तर पर हालात ज्यों की त्यों है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / मामूली बरसात में ही खुली नगर पालिका के दावों की पोल
मामूली बरसात में ही खुली नगर पालिका के दावों की पोल




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।