Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / कांग्रेस के शासन में आम जनता का हाल बेहाल जनता परिवर्तन के लिए तैयार है – रिणवां

,

कांग्रेस के शासन में आम जनता का हाल बेहाल जनता परिवर्तन के लिए तैयार है – रिणवां

लूँछ फांटा पर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पहुंचाने का दिया निमंत्रण

राजलदेसर, [सुभाष प्रजापत ] राजस्थान सरकार के पूर्व देवस्थान मंत्री राजकुमार रिणवां, भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष पवन बोथरा के निवास स्थान पर 13 सितंबर को लूँछ फांटा पर परिवर्तन यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली । इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि वर्तमान में कांग्रेस के साढ़े चार साल से अधिक के शासन में प्रदेश की आम जनता त्रस्त है एवं प्रदेश में कानूनी व्यवस्था महिलाओं पर अत्याचार युवाओं को रोजगार देने का झूठा वादा आदि से जनता त्रस्त है एवं आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए जनता पूरी तरह से तैयार है इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष लिट्टू कल्पना कांत ने भी अपने विचार व्यक्त किए एवं इस ऐतिहासिक जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया कार्यक्रम में भाजपा के युवा नेता नवल महर्षि ने भी कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठे वादे अब नहीं सहेगा राजस्थान आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी का होगा । इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष दीनदयाल स्वामी देवकीनंदन रिणवां, शंकर खंडोलिया, सांवरमल सुथार हनुमान मारू, मदन दाधीच, जयचंद महावर , धनपत शर्मा, पवन शर्मा, भाजपा सोशल मीडिया जिला सहसंयोजक अभय सोनी, कैलाश सोनी, भजन लाल पारीक, रामलाल सोनी, राधेश्याम पारीक ,मनोज पारीक, अजीत सुथार,नितिन सोनी, लालाराम भाट्ट ,लालचंद पांडे, शंकर पांडे, कपिल डीडवानिया, ओमप्रकाश प्रजापत, कुलदीप भाटी, नंदलाल भाटी ,रतनलाल, इंद्राज शर्मा, महेश दाधीच ,जगदीश प्रजापत ,भगाराम प्रजापत, भुरामल आचार्य, भुवनेश्वर शर्मा, शेट्टी सुथार ,विजय सिंह हलवाई , रामोतार पाण्डे,असलम नागौरी, चाँद, रतन तेली सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे सभी कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक संख्या में लूँछ फांटा पहुंचने का संकल्प लिया ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur