Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / 25 वर्षीय युवती का सिर कुचला हुआ शव सड़क पर मिला

25 वर्षीय युवती का सिर कुचला हुआ शव सड़क पर मिला

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] सादुलपुर से चूरू जाने वाले NH-52 बाइपास पर पर एक 25 वर्षीय युवती का सिर कुचला हुआ शव सड़क पर मिला है। घटना की सूचना मिलते ही सादुलपुर पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना का मौका निरीक्षण किया। वहीं युवती की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।ASP ने बताया- मंगलवार सुबह 10 बजे युवती का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मामले की जांच के लिए FSL टीम को मौके बुलाया गया है। युवती की उम्र करीब 25 साल हैं। सिर बुरी तरह से कुचला हुआ है। सड़क किनारे कुछ दूर तक पैदल चलने के निशान हैं। युवती के गले में एक लॉकेट मिला है, जिस पर कपिशा लिखा हुआ। इसके अलावा कोई डॉक्यमेंट और कागज नहीं मिला है। शुरुआती तौर पर युवती की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसा और हत्या दोनों एंगल से मामले की जांच की जा रही हैं। आखिर शहर से दो किलोमीटर दूर सुनसान सड़क पर युवती अकेली क्यों गई होगी?पुलिस ने बताया FSL टीम के द्वारा मौका निरीक्षण और सबूत जुटाने के बाद शव को सादुलपुर हॉस्पिटल की मॉच्र्युरी में रखवाया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur