Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करते समय मजदूर की बिगड़ी तबीयत

निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करते समय मजदूर की बिगड़ी तबीयत

डॉक्टर ने किया मृत घोषित

चूरु , [सुभाष प्रजापत ] चूरु में निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करते समय एक मजदूर की तबीयत बिगड़ गई। जी घबराने की शिकायत पर साथी मजदूरों ने उसे निजी वाहन डीबी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना चूरू की सरदारशहर तहसील के गांव आसलसर से जुड़ी हुई है।अस्पताल में मजदूर के साथी दारासिंह ने बताया कि बरड़ादास भामासी निवासी दौलत सिंह (25) आसलसर गांव में खेत के अंदर चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी करता था। उसने सोमवार दोपहर एक बजे काम करने वाले सभी लोगों ने साथ में खाना खाया था। शाम चार बजे फिर से काम करने लगे। इसी दौरान उसने जी घबराने व शरीर का तापमान बढ़ने की शिकायत की। उसे निजी वाहन से तुरन्त डीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।दारासिंह ने बताया कि दौलत सिंह काफी दिनों से खेत में मजदूरी का काम करता था। सोमवार सुबह भी अपने घर से स्वस्थ आया था। अस्पताल चौकी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। प्रारम्भिक तौर पर मजदूर की मौत लू की चपेट में आने से हुई बताई जा रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur