Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / एक सप्ताह में मकान में दो बार हुई चोरी

एक सप्ताह में मकान में दो बार हुई चोरी

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] सादुलपुर कस्बे के वार्ड 9 में भगवानी देवी अस्पताल के पीछे स्थित चंपालाल नाहटा के बंद पड़े मकान में लगातार एक सप्ताह में दो बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बीती रात को चोरी की वारदात हुई है। इसी मकान में एक सप्ताह पहले भी रात्रि के समय अज्ञात चोर घुसकर हाथ साफ कर गए थे।मकान के साइड में चोरों ने खिड़की को तोड़कर प्रवेश किया। उसके बाद सीढ़ी के सहारे हवेली के अंदरूनी हिस्से में नीचे उतरे हैं। चोरों को जो भी सामान मिला, उसे दो बोरों में भर कर बांध लिया। बोरों को मकान की खिड़की से नीचे फेंका गया। सामान से भरा एक बोरा तो उनका कोई साथी सिर पर लाद कर ले गया। दूसरा जब ले जा रहे थे तो आवाज सुनकर पड़ोस में हल्ला हो गया, उस कारण सामान से भर उसे बोरे को चोर छोड़कर कर भाग निकले। एक कमरे में टाइल्स लगी है जिस पर मिट्टी जमी होने के कारण चोरों के पांव के निशान स्पष्ट नजर आ रहे हैं। पांव के निशान के हिसाब से चोर तीन हो सकते हैं जिसमें एक बालक भी होने की संभावना है। पांव के निशान में एक निशान छोटे साइज का है जबकि एक निशान जूता पहने हुए हैं। तीसरा नंगे पांव का कुछ बड़ा निशान है। इस बारे में राजगढ़ पुलिस को भी सूचना कर दी गई व पुलिस ने आकर मौका मुआयना भी किया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।पांव के निशान में एक निशान छोटे साइज का है जबकि एक निशान जूता पहने हुए हैं। तीसरा नंगे पांव का कुछ बड़ा निशान है। इस बारे में राजगढ़ पुलिस को भी सूचना कर दी गई व पुलिस ने आकर मौका मुआयना भी किया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।बता दें कि इसी मकान के आसपास के तीन मकानों में पिछले एक महीने में 5-6 बार चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है। सभी मकान बंद है जिनमे एक लिखमीचन्द भूतड़ा, दूसरा दुगडों का है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur