Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू उपखंड हेतु गांधी सेवा प्रेरकों के 11 सितंबर को होने वाले साक्षात्कार अब 10 सितंबर को

चूरू उपखंड हेतु गांधी सेवा प्रेरकों के 11 सितंबर को होने वाले साक्षात्कार अब 10 सितंबर को

चूरू, चूरू उपखंड क्षेत्र में गांधी सेवा प्रेरकों के लिए आयोजित होने वाले साक्षात्कार कार्यक्रम में आंशिक बदलाव करते हुए 11 सितंबर, 2023 को होने वाले साक्षात्कार अब 10 सितंबर, 2023 को प्रस्तावित है। एसडीएम अनिल कुमार ने बताया कि 09 सितंबर, 2023 एवं 12 सितंबर, 2023 को होने वाले साक्षात्कार कार्यक्रम यथावत रहेगा।

उन्होंने बताया कि 11 सितंबर, 2023 को होने वाले ग्राम पंचायत कड़वासर, खण्डवा प. चूरू, खासोली, खींवासर, कोटवाद ताल, लाखाऊ, लालासर बणीरोतान लोहसना बड़ा, मोलीसर बड़ा, नाकरासर पीथीसर, रायपुरिया, राणासर, रिबिया, सहजूसर सहनाली छोटी, सातड़ा एवं श्योपुरा के समस्त आवेदनकर्ताओं के साक्षात्कार 10 सितंबर को सवेरे 09.30 बजे से सांय 06 बजे तक चूरू पंचायत समिति परिसर में आयोजित किए जाएंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur