Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / दानदाताओं द्वारा निर्मित किचन शैड को किया स्कूल प्रशासन के सुपुर्द

,

दानदाताओं द्वारा निर्मित किचन शैड को किया स्कूल प्रशासन के सुपुर्द

54 हजार रुपए की लागत से बना है शैड

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] तहसील के गांव भोजासर की राजकीय माध्यमिक स्कूल में भामाशाह द्वारा नवनिर्मित किचन शैड बुधवार को स्कूल प्रशासन के सुपुर्द किया गया। संस्था प्रधान नरेंद्र सांकृत्य ने बताया कि हुक्मीचंद शर्मा एवं भगवानाराम शर्मा द्वारा अपने पिता हुलाशचंद शर्मा की स्मृति में 54 हजार रुपए का किचन शैड बनाकर स्कूल को प्रदान करते हुए लोकार्पण किया है। नत्थूसिंह के मुख्य आतिथ्य में हुए कार्यक्रम में बालिका स्कूल के संस्था प्रधान रोहित बिश्नोई ने अतिथियों का स्वागत किया तथा अध्यापक प्रभूसिंह ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर सीमा रानी, खुश्बू शर्मा, हीरालाल, बालाराम, सत्यवीर, राजेश कौशिक, राजेंद्रप्रसाद गुप्ता, धर्मवीरसिंह, बनारसीलाल, विपुल राजवंशी सहित कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक हनुमानप्रसाद प्रजापत ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur