Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / कक्षा 5 व 8 के बोर्ड परीक्षा के पुर्नगणना की अंतिम तिथि 5 जुलाई

,

कक्षा 5 व 8 के बोर्ड परीक्षा के पुर्नगणना की अंतिम तिथि 5 जुलाई

पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर के निर्देशानुसार

चूरू, पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर के निर्देशानुसार कक्षा- 5 व कक्षा-8 बोर्ड परीक्षा 2022 के पुनर्गणना के आवेदन पतर्् विभाग द्वारा जमा करने शुरू कर दिए गए हैं। डाइट प्राचार्य गोविन्द सिंह राठौड़ ने बताया कि विद्यार्थी द्वारा पुनर्गणना का आवेदन विद्यालय में देने की अंतिम तिथि 5 जुलाई है। उन्होंने बताया कि संस्था प्रधान अपने विद्यालय में प्राप्त पुनर्गणना के आवेदन की समेकित सूची दो चरणों में डाइट कार्यालय में जमा करवायेंगे। 27 जून तक प्राप्त पुनर्गणना के आवेदन दिनांक 28 जून तक डाइट कार्यालय में लिये जाएंगे तथा 28 जून से 5 जुलाई तक प्राप्त पुनर्गणना के आवेदन 6 जुलाई तक डाइट में लिये जाएंगे। पुनर्गणना के आवेदन पतर्् के प्रारूप सभी ब्लॉक के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं संग्रहण केन्द्र विद्यालय में भिजवा दिये गये हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur