Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / कर्नाटक में भी चला जादूगर का जादू – पायल सैनी

,

कर्नाटक में भी चला जादूगर का जादू – पायल सैनी

चूरू, नगरपरिषद सभापति पायल सैनी ने कहा है कि कर्नाटक में भारी बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनने के पीछे प्रदेश के जन नायक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जादू का असर भी साफ दिखाई दिया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत में गहलोत सरकार की योजनाओं का भी योगदान रहा है। सभापति पायल सैनी यहां शहर के हृदय स्थल गढ चौराहे के आगे कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ कर्नाटक में कांग्रेस की जीत का जश्न मनाते हुए आतिशबाजी कर एवं मिठाई बांटने के बाद उपस्थित जनसमूह के समक्ष बतोर मुख्य अतिथि बोल रही थी। उन्होंने कहा कि भाजपा का नफरत का बाजार अब बन्द हो गया है और मोहब्बत की दुकानें खुलने की शुरुआत हो गई है। कर्नाटक ने सांम्प्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है। उन्होंने कहा है कि आने वाले मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनावों में भी इसकी पुनरावृति होगी। पायल सैनी ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा के दौरान कर्नाटक में जो माहौल दिखा था आज उसी का नतीजा चुनाव परिणाम में स्पष्ट दिखा है। उन्होंने कहा है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा शासित राज्यों में भ्रष्टाचार और कांग्रेस की सरकारों को गिराने का मुद्दा बना रखा है और दूसरे प्रदेशों में राजस्थान सरकार की योजनाओं को सराहा जा रहा है। इसका साफ असर हिमाचल और कर्नाटक के चुनावों में दिखाई दिया है। इन दोनों राज्यों में कांग्रेस की राजस्थान सरकार की योजनाओं को मुद्दा बनाया था। इनमें कर्मचारियों को ओपीएस देना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, राईट टू हेल्थ योजना ओर भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे शामिल किये गये थे। हिमाचल और कर्नाटक के चुनावों में अपने घोषणा पत्रों में अशोक गहलोत सरकार की योजनाओं को शामिल किया था। पायल सैनी ने कहा कि इस बार राजस्थान में भी कांग्रेस सरकार रिपीट होगी। आतिशबाजी के दौरान बडी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं जनप्रतिनिधियों के अलावा सीताराम खटीक, पार्षद चन्द्र प्रकाश, कुलदीप तंवर, लोकेश सैनी, शाहरुख, तौफिक एवं विनोद खटीक भी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur