Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / लोकसभा चुनाव को लेकर रूठे नेताओं को मनाने का दौर शुरू

,

लोकसभा चुनाव को लेकर रूठे नेताओं को मनाने का दौर शुरू

भाजपा से निष्कासित नेताओं को पुन: करवाई है पार्टी ज्वॉइन

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर में शनिवार को शहर के कार्यकर्ताओं का निलंबन रद्द करते हुए उन्हें पार्टी की मुख्य धारा से पुन: जोड़ा गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, जॉइनिंग कमेटी के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी के दिशा-निर्देशन में निलंबन रद्द करते हुए भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गिरधारीलाल खीचड़, पूर्व शहर मंडल अध्यक्ष अरविंद इंदौरिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भंवरलाल सामोता, शहर मंडल महामंत्री रामकिशन माटोलिया, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मोहनलाल बबेरवाल को पार्टी का दुपट्‌टा पहनाकर स्वागत किया गया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष लालचंद प्रजापत सहित छह कार्यकर्ताओं का निलंबन भी पार्टी ने वापिस लिया है। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि पवनसिंह राठौड़, सरपंच दातारसिंह, भरत सैनी, हनुमान बारवाल, अनूप पीपलवा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur