Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / जन कल्याणकारी फैसलों से राज्य सरकार रच रही है इतिहास – रियाज

जन कल्याणकारी फैसलों से राज्य सरकार रच रही है इतिहास – रियाज

राजस्थान राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती, राजस्थान धरोहर संरक्षण और प्रोन्नति प्राधिकरण उपाध्यक्ष सांवरमल महरिया, जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया जिला स्तरीय राजस्थान युवा महोत्सव का शुभारम्भ, युवा कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

चूरू, राजस्थान राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा जनकल्याण की दिशा में लिए गए निर्णयों पर इतिहास लिखा जाएगा। इतिहास में हमारी भावी पीढ़ी पढ़ेगी कि जब राज्य की संवेदनशील सरकार ने जनकल्याणकारी निर्णय लिए, तब हमारे दादा-दादी जननायक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समकालीन थे।
रियाज रविवार को जिला मुख्यालय पर राजकीय लोहिया कॉलेज में जिला स्तरीय राजस्थान युवा महोत्सव के शुभारम्भ कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत ने जनकल्याणकारी फैसलों से युगपुरुष के रूप में पहचान बनाई है। राज्य सरकार ने हर क्षेत्रा और तबके को शामिल करते हुए अपनी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की अंतिम छोर की जनता को लाभान्वित करने का काम किया। सीएम गहलोत की दूरगामी सोच के साथ राज्य सरकार ने राजस्थान युवा महोत्सव और राजीव गांधी ओलंपिक खेलों के आयोजन से छिपी हुई प्रतिभाओं को तलाशकर निखारने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने विकास में नहीं छोड़ी कोई कसर
राजस्थान धरोहर संरक्षण और प्रोन्नति प्राधिकरण उपाध्यक्ष सांवरमल महरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रदेश के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी और राजस्थान की लुप्त होती संस्कृति व कलाओं के संरक्षण के लिए राजस्थान युवा महोत्सव का आयोजन किया है। स्थानीय कलाकारों को एक मंच मिला है और उनकी प्रतिभाओं को पहचान। उन्होंने कहा कि कलाकारों को किसी भी प्रकार की आर्थिक और संसाधन की समस्या होने पर अवगत करवाएं। उन्होंने स्वयं रूचि लेकर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। महरिया ने कहा कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना, निःशुल्क घरेलू बिजली योजना से आमजन को राहत दी है। आज हमें स्वास्थ्य का अधिकार देकर हमारी भविष्य की सुरक्षा तक सुनिश्चित कर दी है। आज आम आदमी वर्ग सभी चिंताओं से मुक्त है।

लोक कलाओं का हो सरंक्षण
अतिरिक्त जिला कलक्टर लोकश गौतम ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए अपना स्थान सुरक्षित करें। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य कला-संस्कृति को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि योग्यता व कला दिखाने का अवसर तो मिल ही जाता है लेकिन हमारा प्रयास रहे कि स्थानीय कलाओं का संरक्षण व प्रोन्नति हो। हम स्थानीय कलाओं को बढ़ावा देते हुए अपनी अमिट छाप छोड़ सके।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा
उद्घाटन समारोह में सरदारशहर के चेतना ग्रुप की मनमोहक प्रस्तुतियों पर मोहित होकर अतिथियों ने कहा कि सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं हैं कि वे सरकार द्वारा दिए गए मंच का भरपूर का उपयोग करते हुए अपनी प्रतिभा को उंचाइयां दें। इस दौरान लिटिल फ्लॉवर स्कूल के बैण्ड जत्थे ने बैण्डवादन और सरदारशहर के चेतना ग्रुप के कलाकारों ने ‘‘आओजी पधारो म्हारे देश‘‘, व ‘‘रूण-झुण बाजै घूघरा‘‘ जैसे राजस्थानी गीतों पर मोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अतिथियों का स्वागत किया। इससे पूर्व मंचस्थ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया। जिला स्तरीय युवा महोत्सव में सामूहिक लोक गीत, मार्शल आर्ट, योगा, थीम आधारित नाटक, शास्त्राय नृत्य एकल, शास्त्राय गायन एकल, एकाभिनय, पोस्टर निर्माण, नारा लेखन, चित्राकला, दल परिचर्चा (आशुभाषण), एकल शास्त्राय वाद्य, कविता लेखन, राजस्थान की लुप्त होती कलाएं, मूर्ति कला व फोटोग्राफी प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।

राजस्थानी अंदाज में अतिथियों का किया सम्मान
इस अवसर पर आयोग अध्यक्ष रियाज, राजस्थान धरोहर संरक्षण और प्रोन्नति प्राधिकरण उपाध्यक्ष सांवरमल महरिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर लोकश गौतम, पूर्व प्रधान रणजीत सातड़ा, राज्य स्तरीय 15 सूत्रा कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति सदस्य रियाजत खान, राजस्थान युवा महोत्सव के जिला समन्वयक चन्द्रभान शर्मा, जिला वक्फ कमेटी संरक्षक जमील चौहान, पूर्व पार्षद रमजान खान, अबरार खान, पंचायत समिति आशाराम मेघवाल, हेमन्त सिहाग, पार्षद दीपिका सोनी, दीपिका सेन सहित अतिथि मंचस्थ रहे। डीईओ निसार अहमद खान, सीडीईओ जगवीर सिंह यादव ने राजस्थानी संस्कृति के प्रतीक साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिह्न व पुष्प गुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया। राजस्थान युवा महोत्सव के जिला समन्वयक चन्द्रभान शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सीडीईओ जगवीर सिंह यादव ने संबोधन कर अतिथियों का स्वागत किया।

बड़ी संख्या में रही उपस्थिति
इस दौरान सूर्यकान्त शर्मा, बजरंग हर्षवाल, विक्रम स्वामी, मनीष भार्गव, संजय गुप्ता, प्रति सामौर, अनुपम सैनी, रेणू सूईवाल, अभिलाषा भाटी ने आयोजकीय जिम्मदारी एवं श्याम सुन्दर शर्मा, कमल वशिष्ठ, राजेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र चौबे, शिवकुमार शर्मा, अरविन्द सोनी, मोहन सोनी, राजेन्द्र स्वामी, अमरसिंह आदि निर्णायक भूमिका निभाई। इस दौरान लोहिया कॉलेज प्राचार्य महावीर सिंह, नेहरू युवा केन्द्र समन्वयक डॉ मंगल जाखड़, प्रोफेसर सुमेर सिंह, शारीरीक शिक्षक रामसिंह सिहाग, एपीआरओ मनीष कुमार, लोहिया कॉलेज के बुद्धमल, भंवरलाल, प्राचार्य जगदीश खेड़ीवाल, मनीष, मीडियाकर्मी व प्रतिभागी उपस्थित रहे। संचालन मुकुल भाटी व प्रमेन्द्र शर्मा ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur