चूरू, [सुभाष प्रजापत ] जिले में शुक्रवार को मौसम ने करवट बदली और सुबह से ही घना कोहरा छा गया। कोहरे की वजह से दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो गई, जिससे वाहनों की गति धीमी पड़ गई। काफी दिनों बाद छाए इस कोहरे से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, प्रदेश में 2 से 4 फरवरी के बीच एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इस दौरान उदयपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है।गुरुवार की शाम को चली सर्द हवाओं ने लोगों को परेशान किया। हवाएं नश्तर की तरह चुभती रहीं। जिससे बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। हालांकि दोपहर में खिली तेज धूप ने कुछ राहत दी, लेकिन शाम को फिर तेज हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / जिले में आज मौसम ने करवट बदली
जिले में आज मौसम ने करवट बदली




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।