Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / क्षेत्र में विकास का पहिया निरंतर प्रगति के पथ पर दौड़ता रहेगा – महर्षि

,

क्षेत्र में विकास का पहिया निरंतर प्रगति के पथ पर दौड़ता रहेगा – महर्षि

विधायक महर्षि ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] विधायक अभिनेश महर्षि ने शनिवार को शहर के गौरिसरियों की ढाणी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय में कमरा व सीढी निर्माण कार्य,क्षेत्र के ग्राम सिमसिया बिदावतान में सामुदायिक भवन निर्माण, खुर्रा निर्माण शिल्यान्यास,दस्सुसर में मेघवाल बस्ती में सामुदायिक भवन,खेल मैदान ट्रेक,जेगनिया बिदवातन में टयूबवेल निर्माण कार्य एवम जेगनिया बीकान में सामुदायिक भवन सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया । लोकार्पण समारोह से पूर्व ग्रामवासियों ने विधायक महर्षि सहित अन्य भाजपा नेताओं का डीजे एवम घोड़ी द्वारा एवम साफा व पुष्पहार पहनाकर आत्मीय स्वागत किया ।इस दौरान विधायक महर्षि ने कहा कि आमजन को स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, रोड एवं सीवर जैसी मूलभूत सुविधाएँ सहित अत्याधुनिक विकास कार्यों की सौगात मिले तथा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो, इसके लिये मैं प्रतिबद्ध हूँ। और विकास का पहिया रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में निरंतर प्रगति के पथ पर दौड़ता रहे, इसके लिए भी संकल्पित हूँ । क्षेत्र के विकास के लिए आपकी मजबूत आवाज हर समय विधानसभा में गूंजी है जिसके परिणामस्वरूप क्षेत्र में विकास कार्यों के नए आयाम स्थापित हुए है । लोकार्पण समारोह को भाजपा नेता अर्जुन सिंह फ्रांसा,जिप सदस्य सन्तोष तालनिया,हिम्मत सिंह मालासी,हनीफ खत्री,गिरधारी प्रजापत,गोपाल मारू सहित दर्जनों भाजपा नेताओं ने भी सम्बोधित किया ।इस दौरान समारोह में नपा नेता प्रतिपक्ष लालचंद प्रजापत,माणकचन्द प्रजापत,परमेश्वर मेघवाल,नौरंग सुथार,रतनाराम मेघवाल,पुरुषोतम पुरोहित,देवीलाल मेघवाल,जानकीलाल स्वामी,शैतानाराम मेघवाल,तुलसीदास स्वामी,खेमाराम सीलू,गिरधारी सिंह जेगनिया,कुलदीप स्वामी,राजेश गर्ग,सीताराम गुर्जर,मनीष शर्मा,सलीम खान,प्रदीप सैनी,टोरमल प्रजापत,तुलसीराम शर्मा,ओमप्रकाश चौधरी,सोहनलाल जाट,भजनलाल इन्दौरिया,सागरमल जाट,मदनलाल माली,बाबूलाल,नरसाराम मलिंडा,रामेश्वर डूडी,डूंगरमल प्रजापत,रघुनाथ राजपूत,भिवराज भोभरिया,विष्णु लुहानीवाल,अशोक शर्मा,इंद्रमणि प्रजापत,पुष्पा शर्मा,मंजू प्रजापत,सरिता सहित सैकड़ों भाजपा नेता एवम गणमान्य जन उपस्थित थे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur