रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] शहर में साफा व शेरवानी का सेंटर चलाने वाले एक 21 वर्षीय युवक ने पंडितपुर स्थित किराये के मकान में शनिवार की रात किसी समय आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मृतक के बड़े भाई ने पुलिस में शनिवार को मर्ग दर्ज करवाई है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर युवक की लाश का पोस्टमार्टम करवाया तथा परिजनों के सुपुर्द कर दी। पुलिस ने बताया कि जीतू पुत्र डूंगरसिंह राजपूत निवासी बैलासर बीकानेर ने रिपोर्ट दी है कि उसका छोटा भाई रविंद्रसिंह उर्फ राहुल सात-आठ माह पूर्व शहर में साफा व शेरवानी का सेंटर खोला था। रविंद्र के साथ उसके रिश्तेदार मनोहरसिंह भी पंडितपुर स्थित किराये के मकान में रहते थे। शनिवार की रात किसी समय रविंद्र ने घर में बनी रसोई में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब मनोहरसिंह उठा, तो उसे कमरे में रविंद्र दिखाई नहीं दिया, तो उसे इधर-उधर तलाश किया, तो वह नहीं मिला। आखिरकार वह रसोई में फंदे पर झूलता हुआ दिखाई दिया, तो मनोहरसिंह ने मोहल्ले के लोगों को एकत्रित किया। पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को फंदे से उतरवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / साफा व शेरवानी का सेंटर चलाने वाले युवक ने की आत्महत्या
साफा व शेरवानी का सेंटर चलाने वाले युवक ने की आत्महत्या




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।