चूरू, [सुभाष प्रजापत ] चूरू के कोतवाली थाना क्षेत्र में आलोक सिनेमा के सामने पुरानी पानी की टंकी के पास स्थित स्वतंत्रता सेनानी कुशल सिंह राठौर के बंद घर में चोरी की वारदात हुई। चोरों ने घर के ताले तोड़कर एंटीक आइटम, ज्वेलरी और रुपए चोरी कर लिए। सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। चोरों ने बंद मकान के मुख्य दरवाजे, कमरों और उसमें रखी अलमारी और संदूकों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।स्वतंत्रता सेनानी कुशल सिंह राठौर के बेटे धीरेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि उनकी मां भाई के घर पर रहने गई हुई थी। घर पर ताला लगाया गया था। पड़ोसियों ने घर का एक गेट खुला देखा तो उन्होंने फोन कर सूचना दी। इसके बाद इस चोरी की वारदात का पता चल पाया। उन्होंने बताया कि चोर उनकी मां के अलमारी में रखे करीब पांच लाख रुपए के गहने, एंटीक बर्तन और अन्य सामान और करीब 25 हजार रुपए चोरी कर ले गए। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / बंद घर में हुई चोरी की वारदात
बंद घर में हुई चोरी की वारदात




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।