सरदारशहर, [सुभाष प्रजापत ] सरदारशहर के गांधी विद्या मंदिर में बने अंबेडकर भवन के क्वार्टर में रविवार देर रात को विवाहिता सरोज माली (38) ने बाथरुम में फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। मौके पर मौजूद लोगों ने विवाहिता को नीचे उतारा और मामले की जानकारी सरदारशहर पुलिस थाने में दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। सोमवार को पुलिस ने विवाहिता के पीहर पक्ष और ससुराल पक्ष के लोगों की मौजूदगी में विवाहिता के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।हेड कॉन्स्टेबल महिपाल सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि खेतड़ी निवासी शंकर लाल माली ने रिपोर्ट दी है कि करीब 20 साल पहले मेरी बेटी सरोज की शादी सुरेश कुमार माली के साथ हुई थी और पिछले काफी वर्षों से मेरी पुत्री सरोज और मेरा दामाद सुरेश कुमार सरदार शहर में रह रहे हैं। पिछले काफी समय से सरोज की मानसिक स्थिति सही नहीं थी। जिसके चलते रविवार शाम को सरोज ने गांधी विद्या मंदिर के अंबेडकर भवन में बने क्वार्टर के बाथरुम में लगे सरिए से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और विवाहिता के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / विवाहिता द्वारा सुसाइड करने से जुडी मिल रही है खबर
विवाहिता द्वारा सुसाइड करने से जुडी मिल रही है खबर




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।