चूरू, [सुभाष प्रजापत ] चूरू के सिटी पोस्ट ऑफिस के पास दो थडियों व गढ़ चौराहे के पास एक दुकान के ताले तोड़कर चोरी की वारदात सामने आई है। सूचना के बाद सोमवार सुबह कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटना का मौका निरीक्षण किया। सिटी पोस्ट ऑफिस के पास के भवानी शंकर जब सुबह अपनी थड़ी खोलने गए तो उसके ताले टूटे हुए थे, जिस पर उन्होंने मंगल शर्मा व अनुराग को कॉल किया। यहां उन्होंने देखा कि सिटी पोस्ट ऑफिस के पास ही कमल शर्मा की थड़ी के भी ताले टूटे हुए हैं। गढ़ चौराहे के पास मावा भंडार के भी ताले टूटे हुए थे। मावा भंडार के विनोद सारस्वत ने बताया कि अज्ञात बदमाश उनके दुकान में से करीब ₹45000 भी चोरी करके ले गए। अनुराग शर्मा ने बताया की सिटी पोस्ट ऑफिस के पास दो थडियों में से नगदी और सामान चोरी हुआ है। सूचना के बाद कोतवाली थाने के एएसआई लक्ष्मण सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू में चोरों ने एक ही रात में दिया तीन चोरी की वारदातों को अंजाम
चूरू में चोरों ने एक ही रात में दिया तीन चोरी की वारदातों को अंजाम




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।