चूरू, [सुभाष प्रजापत ] सुजानगढ़ में बुधवार की रात चोरों ने एक घर के नीचे बनी ज्वेलरी शॉप में घुसकर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। शहर के स्टेशन रोड पर शास्त्री प्याऊ के सामने पंसारियों की हवेली के नीचे पंसारी ज्वेलर्स है। संचालक गोपाल पंसारी ने बताया कि वे ऑर्डर पर ज्वेलरी बनाते हैं। बुधवार को मेरी शादी थी। रात को पूरा परिवार पास ही स्थित अग्रसेन भवन में शादी समारोह में शामिल था। पीछे से रात को चोरों ने दो दरवाजों के ताले तोड़ अंदर बनी ज्वेलरी शॉप में रखे दुल्हन के गहने और मेहमानों को देने के लिए बनाए सोने चांदी के गिफ्ट चोरी कर लिए। चोरों ने चोरी करने से पहले शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और डीवीआर भी साथ ले गए। चोरी की सूचना पर कोतवाली थाना सीआई मुकुट बिहारी मीणा पुलिस टीम के साथ पहुंचे और मौका मुआयना किया।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / ज्वेलरी शॉप में घुसकर चोरो ने किया लाखों के माल पर हाथ साफ
ज्वेलरी शॉप में घुसकर चोरो ने किया लाखों के माल पर हाथ साफ




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।