Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चोरों ने सूने घर पर बोला धावा 90 हजार रूपए संदूक लेकर हुए फरार

चोरों ने सूने घर पर बोला धावा 90 हजार रूपए संदूक लेकर हुए फरार

कराया मामला दर्ज

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] सादुलपुर के धोलिया गांव में एक सूने मकान में चोरी करने का मामला सामने आया है। चोर घर से छोटी संदूक, 90 हजार रूपए सहित दस्तावेज लेकर फरार हो गए। जिसको लेकर रविवार को पीड़ित ने राजगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया है।जानकारी के अनुसार राजगढ थाने में महेन्द्र सिंह (50) पुत्र रामचन्द्र जाट निवासी धोलिया ने बताया कि 13 अक्टूबर को के. सी. सी. के 90 हजार रूपए लेकर अपने घर आया था। जो घर में रखी लोहे की छोटी संदूक में रख दिए। उसके समस्त दस्तावेज और अन्य कागजात भी रखे हुए थे। शनिवार को करीब 12 बजे वह अपनी पत्नी के साथ खेत में पशुओं के लिए चारा छानी लाने के लिए चला गया। उसके बच्चे स्कूल गये हुए थे। जब वह वापस शाम को घर पर लौटा तो देखा कि उसके घर के कमरे का ताला टूटा हुआ था।घर के अन्दर जाकर देखा तो लोहे की छोटी सन्दूक गायब थी। जिसमें के.सी.सी. के 90 हजार रूपए व उसके परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज तथा बैंक की पास बुक, एलआईसी पॉलिसी का ब्रोंड आदि थे। जिसके बाद रविवार को सादुलपुर थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान ने प्रारंभ कर दिया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur