Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / 4 लाख रुपए के सोने के गहने और एक किलो चांदी को चोरो ने किया पार

4 लाख रुपए के सोने के गहने और एक किलो चांदी को चोरो ने किया पार

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] तहसील के देराजसर गांव में चोरों ने घर मे रुपए के गहने और रुपए चोरी कर लिए। घटना का पता शुक्रवार सुबह चला, जब परिजनों ने कमरे में सामान बिखरा हुआ देखा। घटना की सूचना मिलने पर रतनगढ़ पुलिस थाने के हेड कॉन्स्टेबल प्रेमचंद ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।पुलिस को देराजसर निवासी नानूराम बिरडा ने बताया कि उसका पड़ोसी विजय कुमार बिरड़ा अपनी पत्नी के साथ घर में बने कमरे में सो रहा था। उसका भाई राजकुमार बाहर के कमरे में सो रहा था। मां परिवार में किसी काम से बाहर गई हुई थी। जो रात के समय वहीं रुक गई। रात में चोरों ने दीवार कूदकर घर में घुसे चोरों ने मकान के अंदर बने कमरे का ताला तोड़कर सामान बिखेर दिया और उसमें रखे करीब 4 लाख रुपए के सोने के गहने, एक किलो चांदी और तीन हजार रुपए चोरी कर लिए। चोरों ने हाईवे से खेतों में कंटीले तार काटकर गांव में प्रवेश किया। सूचना पर रतनगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस को भी लिखित रिपोर्ट दी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur