रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] प्रजापति भवन के पास वार्ड संख्या 29 में बंद मकान में चोरी की घटना हुई है। घटना का पता रविवार की सुबह चला। परिजन एकत्रित हुए तथा सामान की देखभाल की। घटना को लेकर पुलिस में लिखित रिपोर्ट भी दी गई है, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना स्थल का मौका मुआयना किया। प्रजापति भवन के पास की गली में पवनकुमार सराफ का मकान है, जो परिवार सहित पारिवारिक कार्य के चलते गुड़गांव गए हुए थे तथा मकान 15 दिन से बंद था। चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे से प्रवेश कर घर में बने एक कमरे के ताले तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण व एक लाख रुपए नकदी की चोरी कर ली। इस संबंध में पवन के भतीजे नरेश सराफ ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। सराफ ने पुलिस में दी रिपोर्ट में लिखा है कि कार्यवश उसके चाचा पवनकुमार परिवार सहित बाहर गए हुए थे तथा मकान बंद था। मकान के सामने रहने वाले धनराज शर्मा ने जब रविवार की सुबह मकान के मुख्य द्वार का दरवाजा खुला हुआ देखा, तो उन्होंने पड़ोस में रहने वाले नरेश को इसकी सूचना दी। सभी लोग एकत्रित होकर मकान में पहुंचे, तो एक कमरे में सामान बिखरा हुआ पड़ा था तथा कीमती सामान नदारद था। चोरी की घटना में आठ-10 किलो चांदी, एक लाख रुपए नकद तथा 10 ग्राम सोने के जेवरात चोरी हुए हैं। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, तो पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना स्थल का जायजा लिया।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / बंद मकान को चोरो ने बनाया निशाना
बंद मकान को चोरो ने बनाया निशाना




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।