Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना

चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] सरदार शहर के वार्ड 40 में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों के सोने व चांदी के माल पर हाथ साफ करते हुए लाखों के माल को लेकर फरार हो गए। वार्ड पार्षद दीपक बैद की सूचना पर मौके पहुंचे हेड कांस्टेबल विजेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौका मुआयना किया।

वार्ड 40 के वासुदेव दुगड़ का परिवार सहित परिवार के ही किसी कार्यक्रम में गए हुए थे। मकान मालिक वासुदेव दुगड़ मकान के ताला लगाकर दुकान चला गया। पीछे से चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर मकान के अंदर घुसकर आलमारी और अन्य कमरों के ताले तोड़कर सोने चांदी सहित नकदी रुपए लेकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने बताया कि चोरों ने पहले रेकी करते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है।वार्ड के लोगों के अनुसार चोरों के कुछ साथी घर के आगे बैठे थे ओर अंदर चोरी की वारदात को अन्य साथी अंजाम दे रहे थे। चोरी की वारदात को अंजाम देकर चोर आधा घंटे में माल लेकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने वासुदेव दुगड़ को चोरी की सूचना देने पर वार्ड की सूचना पर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मौका मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur