चूरु, [सुभाष प्रजापत ] पूर्व मंत्री हमीदा बेगम के चूरू नया बास स्थित आवास में शुक्रवार अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।चोरी की घटना की सूचना मिलने पर शनिवार सुबह कोतवाली थानाधिकारी मुकुट बिहारी और एसआई रामशरण पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल और एमओबी की टीम भी मौके पर बुलाई गई।कोतवाली थानाधिकारी मुकुट बिहारी ने बताया कि पूर्व मंत्री के घर के चोरी होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे है। चोर कमरे से तिजोरी को बाहर ले आये, लेकिन लोगों के जगने से साथ नहीं ले जा पाए। इसके अलावा घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर व अन्य सामान भी घर के पास मिला है। जिसकी जांच कराई जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी व डीवीआर की जांच करवा रही है। जहां तक संभव है पुलिस पुख्ता सबूतों तक पहुंच जाएगी। घर में चोरी हुए सामान की पूरी जानकारी तो पूर्व मंत्री हमीदा बेगम के चूरू आने पर हो पाएगी। फिलहाल हमीदा बेगम अपने बेटे तनवीर के साथ जयपुर स्थित घर में रहती है। उनके चूरू आने के बाद ही पूरा खुलासा हो पायेगा।अज्ञात चोरों ने पूर्व मंत्री के घर में घुसकर मुख्य गेट और कमरों के ताले तोड़े है। इसके अलावा कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर सामान भी इधर-उधर बिखेर दिया। वहीं कमरे में रखी भारी भरकम लोहे की भारी भरकम तिजोरी को भी चोर बेडशीट में लपेट कर घर के बाहर सड़क पर ले आये। इसी दौरान हुई आवाज से घर के सामने सो रहे गुजराती व्यक्ति की आंख खुल गई। जिसके द्वारा शोर मचाने पर अज्ञात चोर मौके पर तिजोरी छोड़कर भाग गये। इसके अलावा चोरों ने सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर सहित अन्य उपकरण भी घर के बाहर छोड़कर चले गये है।पूर्व मंत्री हमीदा बेगम के घर चोरी की घटना दूसरी-तीसरी बार हुई है। इससे पहले भी अज्ञात चोरों ने इस घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मगर पुलिस चोरी का खुलासा नहीं कर पाई।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / पूर्व मंत्री के घर को चोरो ने बनाया निशाना
पूर्व मंत्री के घर को चोरो ने बनाया निशाना



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

