Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चोरों ने नगर पालिका चेयरमैन के घर को बनाया निशाना

चोरों ने नगर पालिका चेयरमैन के घर को बनाया निशाना

पालिकाध्यक्ष अर्चना सारस्वत के घर पर हुई चोरी

पालिकाध्यक्ष जयपुर प्रवास पर है तथा उनका पुलिया संख्या चार के पास स्थित मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित किराये का मकान बंद था

रतनगढ, [सुभाष प्रजापत ] रतनगढ़ नगर पालिकाध्यक्ष अर्चना सारस्वत के बंद मकान में रात किसी समय अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पिछले तीन-चार दिनों से पालिकाध्यक्ष जयपुर प्रवास पर है तथा उनका पुलिया संख्या चार के पास स्थित मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित किराये का मकान बंद था। रात को अज्ञात चोरों ने उक्त मकान का ताला तोड़कर पांच हजार रुपए नकदी, सोने की अंगूठी व चांदी के सिक्कों की चोरी कर ली तथा आलमारियों में रखे कागजात बिखेर दिए। सुबह पालिका का कर्मचारी जब मकान पर कार्यवश पहुंचा, तो मकान के ताले टूटे हुए मिले। कर्मचारी ने उक्त सूचना पालिकाध्यक्ष सारस्वत को दी, जिस पर कांग्रेस नेता हेमंत सारस्वत ने पुलिस को सूचना दी तथा सीआई संजय पूनियां मय जाप्ता मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित पालिकाध्यक्ष के मकान में चोरी की घटना होने से लोगों में दहशत है। पुलिस गश्त को धत्ता बताकर चोरों ने मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित पालिकाध्यक्ष के मकान को निशाना बनाया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur