Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / थिरपाली बड़ी गांव का मानसिंह पुनिया चांदगोठी गांव के टॉवर पर चढ़ा

,

थिरपाली बड़ी गांव का मानसिंह पुनिया चांदगोठी गांव के टॉवर पर चढ़ा

ट्रेक्टर की बरामदगी ना होने से परेशान

सादुलपुर, हमीरवास पुलिसथाना में दर्ज ट्रेक्टर चोरी के मामले में अभी तक कोई कार्रवाई और ट्रेक्टर की बरामदगी ना होने से परेशान थिरपाली बड़ी गांव का मानसिंह पुनिया चांदगोठी गांव के टॉवर पर चढ़ गया। उक्त व्यक्ति को पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाईश की, लेकिन वह ट्रेक्टर बरामद करने की मांग पर अड़ा रहा। सुबह लगभग 7:15 बजे मानसिंह पुनिया निवासी थिरपाली बड़ी चांदगोठी गांव के मोबाईल टॉवर पर चढ़ गया। इसकी सूचना पुलिसथाना हमीरवास में देने पर थाना अधिकारी राकेश सांखला मय पुलिस जाब्ते के चांदगोठी पहुंचे और टॉवर पर चढ़े मानसिंह से नीचे उतरने के लिए कहा। थाना अधिकारी का प्रयास सफल नहीं होने पर पुलिस उपाधीक्षक महावीरप्रसाद शर्मा और तहसीलदार कृष्ण मुरारी भी चांदगोठी पहुंचे जिन्होंने भी समझाईश की। मानसिंह ने लिखित में आश्वासन देना का आग्रह किया। फिर थाना अधिकारी ने लिखित में 10 दिन में ट्रेक्टर चोरी करने वाले आरोपी को पकडऩे और ट्रेक्टर बरामदगी करने का आश्वासन दिया तो मानसिंह टॉवर के नीचे उतरा। मानसिंह ने बताया कि उसने हमीरवास पुलिसथाना में ट्रेक्टर चोरी होने का मुकदमा दर्ज करवा रखा है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने बताया कि 26 जून को चांदगोठी गांव के राजेश ने बुवाई करने के लिए उसके ट्रेक्टर को मंगवाया। उसका बड़ा पुत्र संपत चांदगोठी में राजेश के घर के आगे ट्रेक्टर खड़ा कर आ गया। अगले दिन सुबह राजेश ने सूचना दी कि ट्रेक्टर नहीं है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur