Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / अबकी बार 400 सौ पार – हेमन्त बिस्वा शर्मा मुख्यमंत्री असम

अबकी बार 400 सौ पार – हेमन्त बिस्वा शर्मा मुख्यमंत्री असम

असम के मुख्यमंत्री का सालासर बालाजी का दौरा

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] अबकी बार 400 पार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है इसके लिए बालाजी से प्रार्थना की है यह कहना है असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा का।असम के मुख्यमंत्री खाटू श्याम मन्दिर से हेलिकॉप्टर से सिद्धपीठ सालासर बालाजी धाम पहुँचें जहां पर मन्दिर प्रवेश द्वार पर हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष यशोदानंदन पुजारी ,मैनेजर जीतमल शर्मा व भाजपा नेता मांगीलाल पुजारी ने माला पहनाकर स्वागत किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने मन्दिर में पूजा अर्चना कर देश व प्रदेश में खुशहाली की कामना की।मन्दिर में यशोदानंदन पुजारी,मनीष पुजारी, सूर्य प्रकाश पुजारी,वेदान्त पुजारी,राजदीप पुजारी ने पूजा अर्चना करवाकर माला,दुपट्टा ओढ़ाकर बालाजी की तस्वीर भेंट की ।इस दौरान बिस्वा ने सवामणी का भोग भी लगाया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur