चूरू, [सुभाष प्रजापत ] सादुलपुर में स्थानीय पुलिस ने बंद मकान से ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक बाइक चोरी के मामले का खुलासा किया है। थानाधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि पुलिस ने गश्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए आरोपी हरदयाल (26) पुत्र गुरमेल सिंह निवासी वार्ड नंबर 5 ऐलनाबाद जिला सिरसा हरियाणा, हरविंदर (28) पुत्र गुरबचन सिंह निवासी कुत्तावढ रनिया तहसील ऐलनाबाद जिला सिरसा हरियाणा और गुरप्रीत पुत्र बिंदर सिंह (28) निवासी वार्ड नंबर 5 ऐलनाबाद जिला सिरसा हरियाणा को गिरफ्तार किया है।उन्होंने बताया कि आरोपियों ने 9 अगस्त को मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि आरोपी काफी दिनों से शहर में एफसीआई गोदामों में मजदूरी का काम करते थे और रात को ताला बंद मकानों की रेकी कर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लेंगे। जिसके बाद शहर में हुई चोरी की घटनाओं आदि की जानकारी प्राप्त कर कार्रवाई करेंगे।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चोरी की घटना के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
चोरी की घटना के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

