चूरु, [सुभाष प्रजापत ] शहर की कोतवाली पुलिस ने ताश के पत्तों पर जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मुहिम चला रखी है।इसके तहत पुलिस ने तीन अलग-अलग जगह कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से करीब 72 हजार रुपए की राशि भी बरामद की है।कोतवाली थाने के कार्यवाहक थानाधिकारी रामशरण ने बताया कि काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि शहर में कई जगह ताश के पत्तों पर जुआ खेला जा रहा है। इस सोमवार को अलग-अलग टीमें बनाकर दो तीन जगह कार्रवाई की गई। जिस पर पुलिस ने वार्ड 60 निवासी महेन्द्र कुमार (52) को ताश के पत्तों पर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 69 हजार 670 रुपए की राशि बरामद की है।वहीं, वार्ड दो निवासी जगदीश प्रसाद के पास से 1450 रुपए और वार्ड 51 निवासी महेन्द्र के पास 920 रुपए की राशि जब्त की है। एसआई रामशरण ने बताया कि पुलिस के द्वारा इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। पुलिस को ताश के पत्तों पर जुआ खेलने की सूचना या शिकायत मिलने पर पुलिस के द्वारा तुरन्त कार्रवाई की जाएगी।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / ताश के पत्तों पर जुआ खेलते तीन गिरफ्तार
ताश के पत्तों पर जुआ खेलते तीन गिरफ्तार



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

