चूरू, [सुभाष प्रजापत ] चूरू में मंगलवार रात पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में हेरोइन की तस्करी का भंडाफोड़ किया। डीएसटी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन के सामने से दो महिलाओं समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से कुल 18 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।कोतवाली थाना के एसआई रामशरण के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में राजगढ़ निवासी लीलाराम सांसी (53), नरमी देवी सांसी (55) और रोशनी देवी (40) को गिरफ्तार किया गया। प्रत्येक आरोपी के पास से 6-6 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। तीनों आरोपी राजगढ़ से हेरोइन लेकर चूरू पहुंचे थे।कोतवाली सीआई सुखराम चोटिया और डीएसटी प्रभारी अलका बिश्नोई के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच दूधवाखारा थानाधिकारी हंसराज गुर्जर को सौंपी गई है। पुलिस अब इन तस्करों के नेटवर्क और उनके आकाओं का पता लगाने में जुटी है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / हेरोइन की तस्करी में दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार
हेरोइन की तस्करी में दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।