रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] खाली ट्रक में रखे तिरपाल के बीच अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे तीन लोग गुरुवार को रतनगढ पुलिस के हत्थे चढ़़ गए। पुलिस ने ट्रक में सवार तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से डोडापोस्त छिलका व ट्रक को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआई दिलीपसिंह ने बताया कि जिला स्पेशल टीम को मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर गश्त के दौरान मेगा हाईवे पर गांव मालासर में टोलनाका के पास चित्तौड़गढ से पंजाब की ओर जा रहे ट्रक को रूकवाकर तलाश ली, तो खाली ट्रक में रखे तिरपाल के बीच 56 किलो 400 ग्राम डोडापोस्त छिलका बरामद हुआ। पूछताछ पर आरोपी संतोषजनक जबाब नहीं दे पाए, जिस पर पुलिस ने पंजाब के मल्होट निवासी 36 वर्षीय मंजिंद्रसिंह, 29 वर्षीय अत्तीन्द्रपालसिंह एवं 33 वर्षीय सुखविंद्रसिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध डोडापोस्त छिलका व ट्रक को जब्त कर लिया। जब्त अवैध मादक पदार्थ बाजार मूल्य करीब साढ़े आठ लाख रुपए बताई गई है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे तीन लोग चढ़े पुलिस के हत्थे
अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे तीन लोग चढ़े पुलिस के हत्थे




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।