Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Ratangarh News – ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली

Ratangarh News – ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली

सेना के पराक्रम को समर्पित ‘तिरंगा यात्रा’ में उमड़ा जनसैलाब

रतनगढ़, सुभाष प्रजापत। भारतीय सेना की वीरता और “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता को समर्पित तिरंगा यात्रा का आयोजन रतनगढ़ में हर्षोल्लास के साथ किया गया। यह यात्रा देश के वीर सैनिकों को सम्मान देने और आमजन में देशभक्ति की भावना को प्रबल करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।


बाबा साहब की प्रतिमा से यात्रा की शुरुआत

यात्रा की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद तिरंगे झंडों से सजी जनसभा घंटाघर तक देशभक्ति नारों और डीजे की धुन पर आगे बढ़ी। सैकड़ों की संख्या में युवाओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने इस यात्रा में भाग लिया।


महर्षि बोले – सेना को खुली छूट, अब दुश्मनों को माफ नहीं

इस अवसर पर पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद पूरा देश आक्रोश में था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए खुली छूट दी।
उन्होंने कहा,

“सेना ने बहनों के सिंदूर उजाड़ने वालों को करारा जवाब दिया। भाजपा पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाल कर सेना के शौर्य और पराक्रम को नमन कर रही है।”


जनसैलाब में दिखा राष्ट्रभक्ति का जोश

यात्रा के दौरान घंटाघर चौक देशभक्ति नारों से गूंज उठा। हाथों में तिरंगे, चेहरे पर जोश और दिल में देश के लिए सम्मान के साथ नागरिकों ने सेना के प्रति अपना प्रेम और समर्थन प्रकट किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur