Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / बीदासर में तीन नमूने लिये,प्रयोगशाला जयपुर भेजा

,

बीदासर में तीन नमूने लिये,प्रयोगशाला जयपुर भेजा

शुद्ध के लिये युद्ध अभियान

बीदासर, शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा टीम ने 3 नमूने लिये। सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि 25 जुलाई 2022 को 3 नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह बाजिया ने बताया कि बीदासर शहर में फर्म करणी मसाला उद्योग से मसाले का एक नमूना लिया गया है। फर्म भंवरलाल राकेश कुमार बीदासर से घी का एक नमूना लिया गया है। इसी तरह फर्म केशव रामगोपाल बीदासर से घी का एक नमूना लिया गया है। व्यापारियों को साफ-सफाई रखने व शुद्ध खाद्य सामग्री विक्रय करने के लिए पाबंद किया गया है।तीनों नमूनों को प्रयोगशाला जयपुर जांच के लिए भिजवाया गया है जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur