Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / तृतीय श्रेणी अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा – 2013 के दस्तावेज सत्यापन 13 अप्रैल को

,

तृतीय श्रेणी अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा – 2013 के दस्तावेज सत्यापन 13 अप्रैल को

 चुरू में तृतीय श्रेणी अध्यापक (प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक) प्रतियोगी परीक्षा – 2013 के तहत पुनः संशोधित परीक्षा परिणाम उपरान्त पूर्व में किये गये दस्तावेज सत्यापन पश्चात अभ्यर्थियों के अनुपस्थित रहने/ अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होेने के कारण द्वितीय स्तर में अंग्रेजी, गणित-विज्ञान एवं सामाजिक अध्ययन विषय में रिक्त रहे एक-एक पदों हेतु दो गुणा अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का 13 अप्रैल को जिला परिषद सभागार चूरू में सत्यापन किया जायेगा। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि रिक्त पदों की कट ऑफ विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा है कि कट ऑफ में स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यार्थी 13 अप्रैल 2018 को प्रातः 10 बजे दस्तावेज सत्यापन हेतु जिला परिषद कार्यालय चूरू में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि उक्त तिथि के पश्चात् इस कट ऑफ में आने वाले अभ्यार्थियों को 13 अप्रैल को अनुपस्थित रहने पर पुनः दस्तावेज सत्यापन का कोई अवसर प्रदान नहीं किया जायेगा।  

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur