Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

सादुलपुर, [सुभाष प्रजापत ] सिद्धमुख पुलिस ने रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एएसपी किशोरीलाल के अनुसार 7 सितंबर को कर्मवीर पुत्र धर्मवीर जाट निवासी भठोड़ ने रिपोर्ट दी कि उनके गांव के शीशपाल पुत्र चंदूराम, जोगेंद्र सिंह पुत्र शीशपाल सिंह व कैलाश कुमार पुत्र सुभाष निवासी बूंगी ने उसे रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर तीन लाख रुपए नकद ले लिए।आरोपियों ने नौकरी भी नहीं लगाया और रुपए भी नहीं दिए। पुलिस ने आरोपी जोगेंद्र सिंह जाट (26) निवासी भठोड़ व कैलाश कुमार जाट (42) निवासी दूंगी को दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेजने के आदेश दिए गए। आरोपियों से रिकवरी व उनके सहयोगियों को लेकर पूछताछ की जा रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur