चूरू, [सुभाष प्रजापत ] हमीरवास थाना क्षेत्र के गांव ब्राह्मणों का बास में छह दिसम्बर को आपसी रंजिश को लेकर युवक की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नामजद आरोपी सगे भाइयों ने गांव की सार्वजनिक धर्मशाला के आगे सीमेंट की बेंच पर बैठे जयवीर जाट (27) की कैंपर गाड़ी से टक्कर मारकर हत्या कर दी थी।हमीरवास थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने बताया कि मृतक के भाई वीरपाल ने रिपोर्ट दी थी कि सोनू, ईश्वर, अंकित उर्फ पिन्टू व कृष्ण कुमार ने मिलकर जयवीर की हत्या की है। जिस पर पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुऐ जयवीर के टक्कर मारकर हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश के लिये चार टीमें बनाई गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी सोनू शर्मा (26) और ईश्वर कुमार (24) को बिसाऊ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में काम ली गई कैंपर गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।हमीरवास थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने बताया कि मृतक पक्ष व आरोपी पक्ष के बीच करीब पांच महीने पहले झगड़ा हुआ था। इसी बात को लेकर आरोपी उससे रंजिश रखते थे। इसी आपसी रंजिश की वजह से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / रंजिश को लेकर युवक की हत्या मामले में दो गिरफ्तार
रंजिश को लेकर युवक की हत्या मामले में दो गिरफ्तार




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।