Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / अखाराम दादोजी के जन्मोत्सव पर दो द्विवसीय धार्मिक आयोजन समापन

अखाराम दादोजी के जन्मोत्सव पर दो द्विवसीय धार्मिक आयोजन समापन

निकटवर्ती ग्राम परसनेऊ में हो रहा कार्यक्रम

राजलदेसर, [सुभाष प्रजापत ] निकटवर्ती ग्राम पंचायत परसनेऊ में अखाराम दादोजी के जन्मोत्सव पर होने वाले कार्यक्रम में 23अगस्त को सुबह नो बजे दादाजी की मुर्ती का अभिषेक करवाकर शुरूआत की । जगदीश पुजारी,किशन पुजारी के सानिध्य में होने वाले दो द्विवसीय धार्मिक आयोजन के तहत सुबह नो बजे दादाजी की मुर्ती का अभिषेक किया गया। उसके बाद एन एच 11 से अक्षय भक्त मण्डल द्वारा समर्पण यात्रा रवाना होकर परसनेऊ धाम पहुंची। शाम पांच बजे दादोजी की पालकी रवाना होकर नगर भ्रमण हेतु निकली जिसमें गाजे बाजे के साथ सचित्र झांकियां निकाली जो गांव के मुख्य मार्गों से होकर वापिस मन्दिर परिसर पहुंची। जलूस में हजारों महिला पुरूषो के साथ जय दादा के नारों से गांव गुंजायमान हो गया। पुजारी किशन ने बताया रात्री में स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। सुबह दादोजी महाराज के जन्मोत्सव पर विशेष आरती तथा हरजी भवन में दादाजी का गुणगान किया गया। भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें बाहार से पधारे भक्तों तथा आसपास के क्षेत्र से पधारे हजारों श्रृदालूओ ने दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की प्रसाद लिया।उसकी के साथ दो द्विवसीय धार्मिक आयोजन का समापन हुआ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur