Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू नगर परिषद वार्ड 11 और पंचायत समिति वार्ड 8 के लिए दो-दो प्रत्याशी, मतदान 30 जून को

चूरू नगर परिषद वार्ड 11 और पंचायत समिति वार्ड 8 के लिए दो-दो प्रत्याशी, मतदान 30 जून को

चूरू, चूरू नगर परिषद के वार्ड 11 तथा चूरू पंचायत समिति के वार्ड 8 के सदस्य पद के लिए हो रहे उप चुनाव में दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम बिजेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को नगर परिषद वार्ड एवं पंचायत समिति वार्र्ड के उप चुनाव के लिए चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन कर चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। नगर परिषद के वार्ड 11 के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी समीरा भाटी (चुनाव चिन्ह – हाथ) तथा निर्दलीय खेरू निशा (चुनाव चिन्ह- सिलाई की मशीन) चुनाव मैदान में हैं।

इसी प्रकार पंचायत समिति वार्ड 8 के लिए भारतीय जनता पार्टी के संजय कुमार (चुनाव चिन्ह- कमल) तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस के हरेंद्र कुमार (चुनाव चिन्ह- हाथ) चुनाव मैदान में हैं। दोनों ही उप चुनावों के लिए मतदान 30 जून को होगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur