Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / 24 अप्रैल से शुरू होंगे ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर दो दिवसीय शिविर

24 अप्रैल से शुरू होंगे ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर दो दिवसीय शिविर

प्रशासन गांवों के संग

अभियान में रहेगी करीब 30 विभागों की सहभागिता, अभियान के दिन ही शिविर स्थल पर आयोजित होगा महंगाई राहत कैंप

चूरू, जिले में 24 अप्रैल से ग्राम पंचायतों में प्रशासन गांवों के संग अभियान आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान करीब 30 विभागों की सहभागिता रहेगी और आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। शिविर स्थल पर ही इस दौरान महंगाई राहत कैंप आयोजित होगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर इस बार दो दिवसीय शिविर आयोजित होंगे। एडीएम लोकेश गौतम ने बताया कि शिविरों का समय सवेरे 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। प्रशासन गांवों के संग अभियान के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे कैंपों में पूर्व अभियान के दौरान शामिल राजस्व विभाग के कार्यों के साथ-साथ ऎसे राजस्व प्रकरण जिनका निस्तारण आपसी सहमति या समझौते के आधार पर किया जाना संभव हो, का निस्तारण किया जाएगा। इसके अलावा नामांतकरण, भूमि विभाजन, भू-प्रबंधन संबंधी इंद्राज दुरुस्ती, धारा 136 से संबंधित प्रकरण, राज्य सरकार एवं निजी व्यक्तियों के मध्य विचाराधीन विवाद, सीमा व रास्ते संबंधी, एक ही कुटुंब व सजरे के व्यक्तियों के अधिकारों की घोषणा व निषेधाज्ञा संबंधी प्रकरणों का भी प्रमुखता से निस्तारण किया जाएगा।

एडीएम ने बताया कि जिले में 24 व 25 अप्रैल को सरदारशहर के राउमावि सवाई बड़ी, राजगढ़ के राउमावि लसेडी व महलाना उतरादा, चूरू के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र बीनासर, तारानगर के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र नेठवा, रतनगढ़ के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र कुसुमदेसर, सुजानगढ़ के राउमावि कानूता, बीदासर के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र लालगढ़ में अभियान अंतर्गत कैंप होंगे।

इसी प्रकार 27 व 28 अप्रैल को सरदारशहर के राउमावि बंधनाऊ उतरादा व बैजासर में, राजगढ़ के राउमावि चैनपुरा छोटा एवं राउमावि बेवड, चूरू के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र थैलासर, तारानगर के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र बनियाला, रतनगढ़ के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र नूवां, सुजानगढ़ के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र जीली, बीदासर के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र घंटियाल बड़ी में शिविर होंगे।

इसी क्रम में 29 व 30 अप्रैल को सरदारशहर के राउमावि भोजूसर उपाधियान व राउमावि साडासर, ं राजगढ़ के राउमावि सांखू व लीलकी, चूरू के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र घण्टेल, तारानगर के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र लूणास, रतनगढ़ के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र लोहा, सुजानगढ़ के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र भासीणा, बीदासर के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र तेहनदेसर में दो दिवसीय कैम्प आयोजित किए जाएंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur