चूरू, [सुभाष प्रजापत ] सदर थाना पुलिस ने डीएसटी के सहयोग से गश्त के दौरान एक कार से दो किलो अफीम बरामद की है। पुलिस ने मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि एनएच 52 पर गश्त के दौरान ढाढर टोला नाका के पास फतेहपुर साइड से आ रही कार को रुकवाकर उसकी तलाशी ली गई। कार में पर एक प्लास्टिक की थैली रखी थी। जिसको खोलकर देखा तो उसमें दो किलो अफीम मिला। पुलिस ने अफीम को जब्त कर एमपी के रतलाम निवासी अफजल खान (21) और एमपी के रतलाम के मिलतनगर निवासी समीर (23) को गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि वे अफीम मध्य प्रदेश से लेकर आए थे और पंजाब लेकर जा रहे थे। पुलिस दोनों तस्करों से अफीम के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने दोनों तस्करों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। मामले की जांच रतननगर थानाधिकारी जयप्रकाश कर रहे हैं।कार्रवाई करने वाली टीम में सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह, डीएसटी प्रभारी एसआई वीरेन्द्र सिंह, कॉन्स्टेबल मनोज कुमार, धर्मेन्द्र, सरजीत, डीएसटी के मुकेश कुमार, मोहरपाल सिंह, अजय कुमार, प्रमोद कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, भीमसिंह और पुष्पेन्द्र सिंह शामिल रहे।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / कार से दो किलो अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
कार से दो किलो अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।