चूरु, [सुभाष प्रजापत ] एसपी जय यादव ने शुक्रवार शाम को जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। पुलिस के 90 जवानों के लिए साथ एसपी यादव ने जेल का निरीक्षण किया। करीब डेढ़ घंटे तक चले निरीक्षण में जेल के बैरक संख्या एक से दो मोबाइल, तीन सिम कार्ड और एक मोबाइल चार्जर मिला। जेल में मोबाइल और सिम मिलने से हड़कंप मच गया। इससे पहले 30 जुलाई को भी जेल का निरीक्षण किया गया था। एसपी यादव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान बैरक में एक फीट गड्डा खोदकर उसमें मोबाइल और चार्जर छीपा रखे थे। वहीं, हार्डकोर अपराधियों ने अपनी जिंस पेंट की जिप में सिम छीपा रखी थी। वहीं, दूसरी और पुलिस अधिकारियों ने जेल के सभी बैरकों और बंदियों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एएसपी लोकेन्द्र दादरवाल, डीएसपी सुनील झाझड़िया, एसडीएम बिजेन्द्र सिंह, जेल उपा अधीक्षक नरेन्द्र कुमार स्वामी, कोतवाली थानाधिकारी मुकुट बिहारी, सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह, पुलिस लाइन के आरआई सतवीर सहित अनेक पुलिस जवानों ने जेल का निरीक्षण किया।एसपी यादव ने बताया कि जेल में जिन अपराधियों के पास मोबाइल, सिम व चार्जर मिले हैं। उनके खिलाफ कोतवाली थाना में मामला दर्ज करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मोबाइल व सिम राजगढ़ के अनिल पंडित, चूरू के आदिल और सातड़ा के एक युवक के पास से मिला है। मोबाइल, सिम व चार्जर किसी ने बाहर से इनको फेंके हैं। इनके खिलाफ जांच की जा रही है।निरीक्षण के दौरान एसपी यादव ने जेल में बंदियों से मिलने के लिए आने वाले लोगों की भी जानकारी ली। इसके साथ ही स्वास्थ्य प्रोटोकॉल व सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों की सख्ती से पालना करने के निर्देश दिए। निरीक्षण टीम के साथ आई महिला कॉन्स्टेबलों ने महिला बैरक का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों व कारागार की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / जेल में मिले दो मोबाइल, तीन सिम कार्ड और एक मोबाइल चार्जर
जेल में मिले दो मोबाइल, तीन सिम कार्ड और एक मोबाइल चार्जर




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।