सादुलपुर,[सुभाष प्रजापत ] राजगढ कस्बे के वार्ड 30 गीगा चौक में 06 जुलाई की रात्रि को दुकानदार सहित दो लोगों पर एकराय होकर कुल्हाड़ी व सरियों से मारपीट कर हत्या के प्रयास व दुकान में रखे गल्ले से रूपये लूटकर ले जाने के आरोप के दर्ज प्रकरण में राजगढ थाना पुलिस ने रविवार को दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में राजेश कुमार आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला चूरू द्वारा दिये गये आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ अशोक बुटोलिया आरपीएस, इस्लाम खान वृताधिकारी वृत राजगढ के निकटतम सुपरविजन व सुभाष चन्द्र पुलिस निरीक्षक पुलिस थाना राजगढ के नेतृत्व में रामप्रताप उपनिरीक्षक ने मय टीम के घटना के शामिल नामजद आरोपी मोहम्मद यूनस पुत्र यासीन खाँ व्यापारी मुस्लमान उम्र 40 साल व अब्बास पुत्र यासीन खाँ व्यापारी मुस्लमान उम्र 44 साल निवासीगण वार्ड 31 जामा मस्जिद के पास कस्बा राजगढ पीएस राजगढ (चूरू) को गिरफ्तार किया गया है। तथा गिरफ्तार आरोपियों से घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका व अन्य आरोपियों की मौजूदगी का पता करने हेतु विस्तृत अनुसंधान जारी है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / हत्या के प्रयास के प्रकरण में दो नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार
हत्या के प्रयास के प्रकरण में दो नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।