Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / संसदीय क्षेत्र में दो नई ट्रेनों से लम्बी दूरी की कनेक्टिविटी मिलेगी – सांसद राहुल कस्वां

,

संसदीय क्षेत्र में दो नई ट्रेनों से लम्बी दूरी की कनेक्टिविटी मिलेगी – सांसद राहुल कस्वां

चूरू, सांसद राहुल कस्वां ने बताया कि संसदीय क्षेत्र के लिये दो ओर नई ट्रेनें संचालित होने जा रही हैं, जो लम्बी दूरी की बेहतरीन कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी। इसमें बहुप्रतिक्षित अजमेर-रामेश्वरम एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन अब जयपुर, सीकर, चूरू, सादुलपुर, हनुमानगढ़ के रास्ते फिरोजपुर कैंट तक होगा। इसी प्रकार दूसरी ट्रेन हैदराबाद-जयपुर (साप्ताहिक) का संचालन अब सीकर, झुंझुनूं, लोहारू, सादुलपुर के रास्ते हिसार तक होगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्रवासियों की मांग के अनुरूप इन दोनों नई ट्रेनों के संचालन हेतु हमने लगातार प्रयास किये, जिसके परिणामस्वरूप अब ये ट्रेनें हमारे सफ़र को ओर आसान करेंगी। रेल सुविधाओं के विस्तार हेतु हमारे प्रयास लगातार जारी हैं और भविष्य में कई अन्य ट्रेनों के संचालन की पूर्ण संभावना है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur