Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / अधिसूचना के तीसरे दिन प्राप्त हुए दो नामांकन पत्र

अधिसूचना के तीसरे दिन प्राप्त हुए दो नामांकन पत्र

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] विधानसभा आम चुनाव के मध्यनजर जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में संबंधित रिटनिर्ंग अधिकारियों द्वारा अधिसूचना जारी होने के तीसरे दिन बुधवार को जिले के सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र में दो नामांकन आए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश गौतम ने बताया कि जिले के सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए इण्डियन नेशनल कांग्रेस से एक ही प्रतिनिधि मनोज कुमार भंवरलाल के नाम से दो नामांकन आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा जिले के सरदारशहर, सादुलपुर, तारानगर, रतनगढ़ तथा चूरू विधानसभा क्षेत्र में शून्य नामांकन रहा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी या उनके प्रस्थापक 06 नवंबर 2023 तक किसी भी कार्यदिवस (सार्वजनिक अवकाश के अलावा) में सवेरे 11 बजे से 3 बजे के बीच नाम निर्देशन पत्र संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटनिर्ंग अधिकारी (उपखंड अधिकारी) या सहायक रिटनिर्ंग अधिकारी (तहसीलदार) को उपखंड मजिस्ट्रेट कार्यालय में परिदत्त कर सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों के प्रारूप भी इसी समयावधि में कार्यालय से प्राप्त किए जा सकेंगे। 7 नवम्बर को संवीक्षा के बाद 09 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम-निर्देशन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। शनिवार, 25 नवंबर 2023 को सवेरे 7 बजे से सांय 6 बजे तक मतदान होगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur