Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई कर दो तस्कर गिरफ्तार

मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई कर दो तस्कर गिरफ्तार

दो अलग-अलग मामलों में

राजगढ़, [सुभाष प्रजापत ] पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई कर दो अलग-अलग मामलों में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस थाना राजगढ़ के थानाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने पहली कार्रवाई में अजय कुमार पटेल को गिरफ्तार किया। अजय प्रतापगढ़ का रहने वाला है और फिलहाल जींद की अनाज मंडी में रहता है। उसके पास से 830 ग्राम डोडा पोस्त चूरा बरामद किया गया।दूसरी कार्रवाई में पंजाब के मानसा जिले के रहने वाले 48 वर्षीय रूप सिंह को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 917 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।यह कार्रवाई चूरू के एसपी जय यादव, राजगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरीलाल और सहायक पुलिस उप अधीक्षक निश्चयप्रसाद के निर्देशन में की गई। टीम में थानाधिकारी राजेश कुमार के अलावा उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह और छह अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur