चूरू, [सुभाष प्रजापत ] भालेरी थाना क्षेत्र में सरदारशहर रोड पर गांव मेलूसर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी। सूचना मिलने पर भालेरी थानाधिकारी फरमान खान मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे। जहां बाइक सवार 30 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गयी। जबकि दूसरा युवक गंभीर घायल था। जिसको 108 एंबूलेंस से डीबी अस्पताल भेजा गया। जहां अस्पताल के इमजरेंसी वार्ड में डाॅक्टर ने दूसरे युवक को भी मृत घोषित कर दिया। दोनों शवों का आज पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। भालेरी थानाधिकारी फरमान खान ने बताया कि बेरासर बड़ा निवासी 30 वर्षीय नवीन जाट पुत्र जगपाल जाट और 28 वर्षीय अमित पुत्र प्रेम मेघवाल बाईक पर सवार हो कर मेलूसर से अपने गांव बेरासर आ रहे थे रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नवीन जाट की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं अमित मेघवाल को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाने पर डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।