Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / घर के अंदर गेट पर खड़ी महिला के गले से 2 युवकों ने झापट्टा मारकर सोने की चैन तोड़ी

घर के अंदर गेट पर खड़ी महिला के गले से 2 युवकों ने झापट्टा मारकर सोने की चैन तोड़ी

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] जिले के तारानगर थाना क्षेत्र के वार्ड 25 में बुधवार सुबह घर के अंदर गेट पर खड़ी महिला के गले से 2 युवकों ने झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली और फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद वार्ड में स्थित दुकान में लगे सीसीटीवी में बाइक पर जाते हुए दो युवकों की फुटेज कैद हो गए हैं। सूचना मिलने पर तारानगर पुलिस थाने के हेड कॉन्स्टेबल महेश कुमार मीना घटनास्थल पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार के लोगों से घटना की जानकारी ली।हेड कॉन्स्टेबल महेश कुमार मीना ने बताया कि तारानगर के वार्ड 25 निवासी रेशमी देवी (45) अपने घर में बुधवार सुबह चाय बनाकर में बाहर आई थी। जो अपने घर के अंदर मुख्य दरवाजे पर खड़ी थी। इसी दौरान 2 चेन स्नैचर आए और घर में घुसकर गले में पहनी सोने की चेन तोड़कर बाइक पर भाग गए। बाइक पर सवार दोनों युवकों के वार्ड में स्थित दुकान में लगे सीसीटीवी में फुटेज आए हैं।हेड कॉन्स्टेबल महेश कुमार मीना ने बताया कि ददरेवा के पास स्थित टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी में सुबह 7 बजे दोनों तारानगर की ओर आते दिखाई दिए हैं। वारदात को अंजाम देकर वापस जाते समय भी दोनों के फुटेज उसी टोल प्लाजा में आए हैं। पुलिस मामले की गंभीरता के साथ जांच कर रही हैं। हेड कॉन्स्टेबल मीना ने बताया कि पुलिस दोनों युवकों की तलाश में जुटी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur