राज्य सरकार द्वारा सूक्ष्म लघु एवं मध्यम क्षेत्र इकाइयों द्वारा राज्य के औद्योगिक वातावरण को समृद्ध करने, उनके योगदान को चिन्हित करने एवं नये उद्यमियों, बुनकर एवं हस्तशिल्पियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार योजना प्रारम्भ की गई है। जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि योजना के तहत राज्य के तीन वर्ष या अधिक समयावधि से कार्यरत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को चार श्रेणियों में 12राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार एवं 1-1 राजस्थान हस्तशिल्प रत्न एवं राजस्थान बुनकर रत्न पुरस्कार प्रदान करने का प्रावधान है। प्रत्येक चयनित उद्यमी को 1 लाख रुपये के नकद पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र व शॉल भेंटकर सम्मानित किया जायेगा। पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जून 2018 थी जिसे बढाकर 23 अगस्त 2018 कर दी गई है। इच्छुक उद्यमी आवेदन पत्र के प्रारूप एवं विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाईट का अवलोकन करें। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय आयुक्त, उद्योग की एमएसएमई अनुभाग व जिला उद्योग केन्द्र एवं प्रमुख उद्योग संघो से सम्पर्क किया जा सकता है। वेबसाईट पर उपलब्ध आवेदन पत्र पूर्ण कर मय दस्तावेज जिला उद्योग केन्द्र चूरू में 23 अगस्त 2018 से पूर्व आवश्यक रूप से जमा करवायें। पूर्व में आवेदन करने वाले उद्यमियों को पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / उद्यमियों को प्रोत्साहित करने हेतु पुरस्कार योजना
उद्यमियों को प्रोत्साहित करने हेतु पुरस्कार योजना



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।